जिरवाबाड़ी में गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई, महिला गिरफ्तार
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 25 May 2026 10:46 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
छापेमारी में 3.441 किलो गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
साहिबगंज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतरखोपी इलाके में अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कबूतरखोपी स्थित एक महिला अपने घर से अवैध रूप से गांजा बेचने का काम कर रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में महिला के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने प्लास्टिक के डब्बों और पुड़ियों में रखा कुल 3 किलो 441 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. पुलिस के अनुसार एक प्लास्टिक डब्बे से 1755 ग्राम गांजा तथा दूसरे डब्बे और 17 पुड़ियों से 1686 ग्राम गांजा बरामद हुआ. मामले में पुलिस ने पूनम देवी (25 वर्ष), पति भोला मंडल, निवासी कबूतरखोपी, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहिबगंज को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 90/26 के तहत धारा 20(b)(ii)(c) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस लगातार ऐसे कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है और आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी दल में सीओ सह दंडाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, पुअनि पंकज वर्मा, सअनि संजय कुमार, सअनि शैलेन्द्र दुबे, महिला चौकीदार सुमिरता हेंब्रम, महिला चौकीदार सोनोति मरांडी, हवलदार जदु सिंह तथा थाना रिजर्व गार्ड के आरक्षक मुकेश कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










