संध्या चौपाल में 278 ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित

Updated:
विज्ञापन
संध्या चौपाल में 278 ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित

पतना के मोदीकोला गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मध्य विद्यालय परिसर में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सिकल सेल एनीमिया, आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन, कालाजार, मलेरिया, कुष्ठ, टीबी, एनीमिया और पोलियो से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और 278 लोग लाभान्वित हुए। एमओआइसी डॉ. समशुल हक ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में संध्या चौपाल के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और परामर्श प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी सती बाबू डाबड़ा, डॉ. कुणाल किशोर, डॉ. सुमन सौरभ सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना. प्रखंड क्षेत्र के मोदीकोला गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सिकल सेल एनीमिया, आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन, कालाजार, मलेरिया, कुष्ठ, टीबी, एनीमिया और पोलियो से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाए गए. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कुल 278 लोग लाभान्वित हुए. पतना एमओआइसी डॉ. समशुल हक ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में संध्या चौपाल के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है. मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी सती बाबू डाबड़ा, डॉ. कुणाल किशोर, डॉ. सुमन सौरभ, असीमुल हक, तदासा श्रीमनी, कृपा सिंधु रजक और अरविंद मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola