मिर्जाचौकी पुलिस ने सवा लाख के गांजा के साथ एक को दबोचा, जेल

Updated at : 12 May 2024 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
मिर्जाचौकी पुलिस ने सवा लाख के गांजा के साथ एक को दबोचा, जेल

प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ ने दी जानकारी, फरार की होगी जल्द गिरफ्तारी

विज्ञापन

साहिबगंज. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से नशे के कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है. इसी के मद्देनजर गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जाचौकी पुलिस ने गांजा की एक खेप को बरामद किया है. रविवार दोपहर को एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि महादेववरण में गांजा की बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने बैजनाथ मंडल के घर में छापामारी अभियान चलाया, जहां से पुलिस ने बैजनाथ को गिरफ्तार किया. घर से 2 केजी 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 1 लाख 25 हजार रुपये बताया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के देख कर बैजनाथ के पुत्र ओम प्रकाश मंडल मौके से फरार हो गया. इस मामले मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 39/24 अंकित करते हुए धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत बैजनाथ मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola