साहिबगंज में बोले बाबूलाल मरांडी- राज्य के विकास के लिए जेवीएम को मजबूत करें

साहिबगंज/बोरियो : बोरियो विस के जेवीएम प्रत्याशी बाबूराम मुर्मू के पक्ष में मंगलवार को जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बीचपुरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2019 में राज्य में झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनाने के लिए आपको हमारा हाथ मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि […]
साहिबगंज/बोरियो : बोरियो विस के जेवीएम प्रत्याशी बाबूराम मुर्मू के पक्ष में मंगलवार को जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बीचपुरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2019 में राज्य में झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनाने के लिए आपको हमारा हाथ मजबूत करना होगा.
उन्होंने कहा कि हमारा हाथ मजबूत करने के लिए आपको 20 दिसंबर के दिन अपने मतदान केंद्र में जाकर झारखंड विकास मोर्चा के चुनाव चिह्न कंघी छाप पर बटन दबाना होगा.
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भाजपा व झामुमो की सरकार बनी लेकिन किसी ने राज्य का भला नहीं किया. मैंने कम समय के कार्यकाल के सरकार में राज्य में विकास की गंगा बहा दी थी. हमने हर गांव में स्कूल खोला, शिक्षित नौजवानों को शिक्षक के रूप में बहाल किया, आवागमन के लिए बस सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया.
उन्होंने कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार ने करीब 15,000 स्कूलों को बंद कर गांव के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर दिया. मौके पर प्रत्याशी बाबूराम मुर्मू, नौशाद आलम सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










