साहिबगंज में बोले CM रघुवर- अब संथाल-परगना में केवल विकास और विकास होगा

– मुख्यमंत्री ने 25,012.33 लाख की 565 योजनाओं का शिलान्यास व 7, 411.10 लाख की 154 योजनाओं का किया उद्घाटन भोगनाडीह/बरहेट/साहिबगंज : बरहेट में जिन गरीबों का पीएम आवास योजना के तहत आवास नहीं बना है उनके लिए आकांक्षी जिला को प्राप्त राशि में से 10 करोड़ का आवंटन आवास निर्माण के लिए उपायुक्त कर […]
– मुख्यमंत्री ने 25,012.33 लाख की 565 योजनाओं का शिलान्यास व 7, 411.10 लाख की 154 योजनाओं का किया उद्घाटन
भोगनाडीह/बरहेट/साहिबगंज : बरहेट में जिन गरीबों का पीएम आवास योजना के तहत आवास नहीं बना है उनके लिए आकांक्षी जिला को प्राप्त राशि में से 10 करोड़ का आवंटन आवास निर्माण के लिए उपायुक्त कर दें. सरकार ने 250 अतिरिक्त घर का आवंटन किया है, उसके तहत भी जरूरतमंदों को आवास दें. सखी मंडल की सदस्यों से पूरे जिले में सर्वे करा कर छूटे हुए शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया पूरी करें. गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए. वर्तमान सरकार शासन और जनता के बीच किसी तरह की दूरी नहीं रखना चाहती. वर्षों की इस खाई को हमें पाटना है. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहेबगंज के भोगनडीह में आयोजित जन चौपाल में कही.
संथाल के विकास को दी है प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल का विकास हमारी प्राथमिकता है. यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से दिलाना हमारा कर्तव्य है. इन कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घर घर बिजली, आवागमन हेतु सड़क का निर्माण किया गया. महिला सशक्तिकरण के कार्य हुए. लिट्टीपाड़ा में 217 करोड़ की पेयजल योजना पूरी होने वाली है. योजना का पूर्ण होने से बड़ी आबादी को उनके घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा. सरकार 2022 तक राज्य के सभी घरों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने को कृतसंकल्पित है.
योजना का लाभ लें बरहेट के किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरहेट के मात्र सात हजार किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत निबंधन कराया है. बरहेट के किसानों के बीच भ्रामक प्रचार किया गया कि पैसे देकर सरकार आपकी जमीन ले लेगी, जबकि पांच वर्ष में सरकार ने किसी की जमीन नहीं ली. इस तरह का प्रचार करने वाले आपका विकास नहीं चाहते. आप योजना का लाभ लें. आपके जैसे 26 लाख किसान योजना का लाभ लेकर पहली किस्त प्राप्त कर चुके हैं. 23 अक्टूबर को किसानों को दूसरी किस्त भी मिलेगी.
आप जगे और विकास आपका हक है, स्थानीय बच्चियों को मिलेगा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन चौपाल का मकसद आप सभी को योजनाओं की जानकारी देना और जागरूक करना है. आप अपने अधिकार के प्रति जागरूक बने. भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड का निर्माण हमें मिलकर करना है. सरकारी सेवक अगर भ्रष्टाचार करेंगे तो उन्हें विरमित किया जायेगा. यहां शुरू हो रहे नर्सिंग कॉलेज में स्थानीय बच्चियों को रोजगार मिलेगा. इस तरह 11 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलना है जहां बच्चियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करना है. संथाल परगना के सभी प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की भी योजना है.
इस अवसर पर विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त साहेबगंज राजीव रंजन, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




