कॉलेजों में उमड़ी छात्रों की भीड़

सिमरिया : सिमरिया इंटर महाविद्यालय सिमरिया में सोमवार को इंटर में नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी़ सुबह से ही बच्चे नामांकन के लिए कॉलेज पहुंच़े इस महाविद्यालय में आर्टस के लिए 896, कॉमर्स के लिए 256 व साइंस के लिए 256 सीटें है़. पत्थलगड्डा, लावालौंग, टंडवा व सदर प्रखंड की कई पंचायत […]
सिमरिया : सिमरिया इंटर महाविद्यालय सिमरिया में सोमवार को इंटर में नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी़ सुबह से ही बच्चे नामांकन के लिए कॉलेज पहुंच़े इस महाविद्यालय में आर्टस के लिए 896, कॉमर्स के लिए 256 व साइंस के लिए 256 सीटें है़. पत्थलगड्डा, लावालौंग, टंडवा व सदर प्रखंड की कई पंचायत के छात्र-छात्राएं नामांकन कराने पहुंच़े सिमरिया इंटर महाविद्यालय परिसर दिन भर भरा रहा़ देर शाम तक दाखिला लिया गया़ कॉलेज के सचिव सरयु राणा ने बताया कि नामांकन 15 जुलाई तक लिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि मेधावी व निर्धन छात्र-छात्राओं को विशेष सुविधा दी जायेगी़.
इसके अलावे जिले के टंडवा वनांचल कॉलेज, इटखोरी के भद्रकाली कॉलेज, हंटरगंज के रामनारायण स्मारक इंटर कॉलेज, चतरा के चतरा कॉलेज चतरा, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा महिला महाविद्यालय, आरडीएस इंटर कॉलेज समेत कई +2 उवि में इंटर में नामांकन लिया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




