रणनीति तहत विजय ने मारी बाजी

Updated at :18 May 2014 5:05 AM
विज्ञापन
रणनीति तहत विजय ने मारी बाजी

साहिबगंज : राजमहल से झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा की जीत में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव व झामुमो जिलाध्यक्ष एमटीराजा की रणनीति से विजय ने बाजी मारी है. राजमहल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरीय नेता आलमगीर आलम व जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, युवा नेता अनिल ओझा, नीरज हेंब्रम सहित कई नेताओं ने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : राजमहल से झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा की जीत में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव व झामुमो जिलाध्यक्ष एमटीराजा की रणनीति से विजय ने बाजी मारी है. राजमहल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरीय नेता आलमगीर आलम व जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, युवा नेता अनिल ओझा, नीरज हेंब्रम सहित कई नेताओं ने पार्टी गंठबंधन धर्म नहीं निभाया.

प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर पूरे राजमहल, बोरियो, बरहेट, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में श्री यादव ने जमकर प्रचार प्रसार किया. उधवा प्रखंड के हिंदू बहुल क्षेत्र में भी झामुमो प्रत्याशी को मत मिला. जिससे पार्टी मे इनका कद बढ़ गया है. इधर झामुमो जिला अध्यक्ष एमटीराजा ने भी महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, बरहेट, राजमहल, पाकुड़ व बोरियो विधानसभा में भी साइमन व हेमलाल के विरोध के बावजूद यूपीए प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने के लिए न केवल पूरी ताकत झोंक दी थी बल्कि यूपीए के नेताओं को एकजुट कर प्रचार अभियान को गति देने का भी काम किया था.

जिससे राजा की भी कद बढ़ी है.सीएस हेमंत सोरेन भी मतगणना के दिन राजा से दूरभाष पर मतों की गिनती की जानकारी पल पल की लेते रहे. झामुमो प्रत्याशी विजय के समर्थन मे बजरंगी यादव ने खुलकर कांग्रेस, झामुमो व राजद के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर व दियारा क्षेत्र में जमकर प्रचार प्रसार किया.

इधर विजय हांसदा को झामुमो मे शामिल कराने से लेकर टिकट दिलाने तक झामुमो जिलाध्यक्ष एमटीराजा ने अहम भूमिका निभायी है. श्री राजा के प्रयास का ही नतीजा है कि हेमलाल व साइमन मरांडी बड़े नेताओं के विरोध के बावजूद झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजय हांसदा पर भरोसा कर टिकट दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola