कॉलेज रोड में वाहनों की नो इंट्री : एसडीओ

Updated at :16 May 2014 4:18 AM
विज्ञापन
कॉलेज रोड में वाहनों की नो इंट्री : एसडीओ

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. सदर एसडीओ महेश संथालिया ने बताया कि कॉलेज रोड में सुबह छह बजे से मतगणना की समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. रेलवे स्टेशन […]

विज्ञापन

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. सदर एसडीओ महेश संथालिया ने बताया कि कॉलेज रोड में सुबह छह बजे से मतगणना की समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.

रेलवे स्टेशन से दुमका रोड जाने हेतु ग्रीन होटल से घाट रोड होकर केदवई पथ एवं एसडीओ आवास होकर पूर्वी रेलवे फाटक पार कर सुभाष चौक तक सीधे जायेंगे. दुमका रोड से आने वाली वाहन सुभाष चौक से कोर्ट रोड होकर स्टेडियम होते हुए पश्चिमी फाटक होकर स्टेशन तक आयेगी. मतगणना शुरू होने के बाद से समाप्ति तक मतगणना स्थल से सौ मीटर की परिधि में कोई वाहन नहीं खड़ा रहेगा. पहले से ही टमटम पड़ाव के पास चेक पोस्ट बनाया गया है. जहां वाहनों की जांच का कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola