20 दिन से घर नहीं लौटा बेटा

साहिबगंज : पिछले 21 अप्रैल से बोरियो प्रखंड के दुर्गा टोला पंचायत नवगाछी पहाड़ निवासी गुहिया पहाड़िन का बेटा गायब है. मां ने मंगलवार को एसपी अवध बिहारी राम से अपने पुत्र केशो पहाड़िया को ढूंढने की गुहार एसपी से लगायी है. इस बाबत उन्होंने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है. एसपी को सौंपे ज्ञापन […]
साहिबगंज : पिछले 21 अप्रैल से बोरियो प्रखंड के दुर्गा टोला पंचायत नवगाछी पहाड़ निवासी गुहिया पहाड़िन का बेटा गायब है. मां ने मंगलवार को एसपी अवध बिहारी राम से अपने पुत्र केशो पहाड़िया को ढूंढने की गुहार एसपी से लगायी है.
इस बाबत उन्होंने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है. एसपी को सौंपे ज्ञापन में पहाड़िया परिवार ने लिखा है कि मेरा पुत्र केशो पहाड़िया (19) 21 अप्रैल को दो बोरा रूई लेकर बांझी बाजार बेचने गया. लेकिन रात तक वापस नहीं आया. उन्होंने एसपी से पुत्र को खोजने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










