शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमीन टोला निवासी मो नुरूद्दीन अंसारी की पुत्री दिलजान खातून ने गांव के ही रमजान अली के पुत्र वरजहान अंसारी पर निकाह का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुये राज्य महिला आयोग रांची के अध्यक्ष, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, डीजीपी, आइजी, डीआइजी संताल परगना, एसपी, […]
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमीन टोला निवासी मो नुरूद्दीन अंसारी की पुत्री दिलजान खातून ने गांव के ही रमजान अली के पुत्र वरजहान अंसारी पर निकाह का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुये राज्य महिला आयोग रांची के अध्यक्ष, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, डीजीपी, आइजी, डीआइजी संताल परगना, एसपी, बोरियो थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही.
उन्होंने कहा कि वरजहांन अंसारी बार बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. धोखे से दवा देकर गर्भपात भी करा दिया. निकाह करने की बात कह कर वरजहान अंसारी ने 22 हजार रुपया भी ले लिया. लेकिन निकाह नहीं किया. पीड़िता ने आयोग से न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










