हावड़ा-राजगीर पैसेंजर ट्रेन से अवैध शराब जब्त

Updated at : 01 Mar 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-राजगीर पैसेंजर ट्रेन से अवैध शराब जब्त

बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा-तीनपहाड़ रेलखंड में होली पर्व को लेकर विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों में मंगलवार की रात्रि जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान अप हावड़ा-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में 24 बीयर की बोतल व देसी शराब की 50 पाउच बरामद की गयी. अवैध शराब ले जाने […]

विज्ञापन

बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा-तीनपहाड़ रेलखंड में होली पर्व को लेकर विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों में मंगलवार की रात्रि जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान अप हावड़ा-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में 24 बीयर की बोतल व देसी शराब की 50 पाउच बरामद की गयी. अवैध शराब ले जाने वाले भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने जब्त अवैध शराब की सूची बनाकर वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. साथ ही उन्होंने बताया कि बरहरवा रेलखंड से गुजरने वाले सभी ट्रेनों में एसआरपी के निर्देश पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola