पतना में 50 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
पतना में 50 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पतना : अवैध देसी शराब बना कर बेचनेवाले पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला में थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने अवैध शराब का धंधा करनेवाले सोले मरांडी को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं बड़ा दिग्घी में दुलारी देवी, काजल मंडल व सरायविंदा गांव में होपनमय […]

विज्ञापन

पतना : अवैध देसी शराब बना कर बेचनेवाले पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला में थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने अवैध शराब का धंधा करनेवाले सोले मरांडी को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं बड़ा दिग्घी में दुलारी देवी, काजल मंडल व सरायविंदा गांव में होपनमय मुर्मू के घर में बन रहे पांच सौ लीटर अवैध शराब को नष्ट किया.

शराब बनाने में इस्तेमाल होनेवाले बरतन को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को जेल भेजा जायेगा. अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. थाना क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करनेवाले का बख्शा नहीं जायेगा. लगातार छापेमारी की जायेगी. मौके पर एएसआइ प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola