खनन कार्य में नियमों का करें पालन

Updated at : 27 Feb 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
खनन कार्य में नियमों का करें पालन

बैठक में राजस्व टारगेट हासिल करने पर भी हुआ विचार-विमर्श जिले के सभी प्रमुख पत्थर व्यवसायी थे मौजूद साहिबगंज : एलसी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में सोमवार को जिला पत्थर व्यवसायी संघ की बैठक चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी बाबू की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिला प्रशासन द्वारा खनन व्यवसायों के विरुद्ध की […]

विज्ञापन

बैठक में राजस्व टारगेट हासिल करने पर भी हुआ विचार-विमर्श

जिले के सभी प्रमुख पत्थर व्यवसायी थे मौजूद
साहिबगंज : एलसी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में सोमवार को जिला पत्थर व्यवसायी संघ की बैठक चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी बाबू की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिला प्रशासन द्वारा खनन व्यवसायों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गयी. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला खनन पदाधिकारी ने उपस्थित पत्थर व्यवसायों को कानून का पाठ पढ़ाया. कहा कि नियम से काम करने में कोई परेशानी उत्पन्न नहीं होगी. सरकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का राजस्व टारगेट बढ़ाया है. जिसे पूर्ण करना है. कहा 79.80 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है. जिसे हर हाल में व्यवसायों की सहयोग से पूर्ण करना है.
मौके पर उपस्थित मंजु हेम्ब्रम ने भी पत्थर व्यवसायों की उत्पन्न समस्याओं के निदान का प्रस्ताव रखा है. मौके पर मुख्य रूप से राजेश्वर सिंह, भगवान भगत, मदन कांत, अशोक चौरसिया, सुशील भरतिया, सुरेश साह, पिंटू गुप्ता, जगदीश नेसरिया, राजेश जयसवाल, विक्रम सिंह, टिंकल भगत, छोटू यादव, रवि कुमार, दिनेश पटेल, अशरफल होदा, नंदा भगत सहित दर्जनो व्यवसायी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola