साहिबगंज में भी चिकित्सकों ने किया कार्य का बहिष्कार

साहिबगंज नगर : जामताड़ा सिविल सर्जन डॉ बीके साहा के साथ पिछले दिनों हुई मारपीट के विरोध में साहिबगंज के चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया. इससे सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित रही. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से इलाज कराने आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. डॉक्टर को दिखाने के […]
साहिबगंज नगर : जामताड़ा सिविल सर्जन डॉ बीके साहा के साथ पिछले दिनों हुई मारपीट के विरोध में साहिबगंज के चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया. इससे सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित रही. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से इलाज कराने आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज इधर से उधर भटकते रहे. वहीं आपातकालीन कक्ष में एक डॉक्टर के बैठे रहने के कारण मरीजों का लंबित कतार लगी रही.
मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रह कर बारी का इंतजार करना पड़ा. वहीं एमसीएच में भी महिला ओपीडी सेवा बाधित रही. इस कारण महिला मरीजों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा. मौके पर झासा के संताल परगना उपाध्यक्ष डॉ मोहन पासवान, डॉ तरुण झा, डॉ अजय कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ भारती पुष्पम, डॉ भारती कुमारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




