पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी

साहिबगंज : अस्पताल प्रबंधन के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट की आस में सैकड़ों मामले फाइलों में ही बंद रह जाते हैं. ऐसे में मृतक के परिजन परेशान होने के साथ-साथ सरकारी स्तर पर मिलने वाले लाभ से भी वंचित रह जाते हैं. जिला मुख्यालय से जुड़े तीन सिविल थाना व एक रेल […]
साहिबगंज : अस्पताल प्रबंधन के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट की आस में सैकड़ों मामले फाइलों में ही बंद रह जाते हैं. ऐसे में मृतक के परिजन परेशान होने के साथ-साथ सरकारी स्तर पर मिलने वाले लाभ से भी वंचित रह जाते हैं. जिला मुख्यालय से जुड़े तीन सिविल थाना व एक रेल थाना की बात करें तो यहां प्राथमिकी व यूडी केस से जुड़े चार दर्जन मामले न्यायालय में लंबित हैं.
जिरबावाड़ी ओपी थाना में 2008 सें 2014 अप्रैल तक 17 प्राथमिकी व 14 यूडी मामले, नगर थाना में वर्ष 1999 से 2014 तक कुल 19 मामले, मुफस्सिल थाना में 2009 से 2014 तक आठ यूडी मामले व राजकीय रेल थाना साहिबगंज में वर्ष 2009 से 2014 तक कुल 21 यूडी मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में न्यायालय में लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










