ऑटो पलटने से चार घायल एक की हालत गंभीर
Updated at : 08 Feb 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा में आयोजित तिलक सामारोह से लौट रहे थे सभी सुंदरपहाड़ी के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार बरहरवा : गोड्डा जिला के बंका गांव में तिलक समारोह से बरहरवा वापस लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया. बताया जाता है कि सभी एक ऑटो से लौट रहे थे. तेज गति के कारण ऑटो […]
विज्ञापन
गोड्डा में आयोजित तिलक सामारोह से लौट रहे थे सभी
सुंदरपहाड़ी के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार
बरहरवा : गोड्डा जिला के बंका गांव में तिलक समारोह से बरहरवा वापस लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया. बताया जाता है कि सभी एक ऑटो से लौट रहे थे. तेज गति के कारण ऑटो सुंदरपहाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के कुली पारा निवासी पोलु बगती रेणुका बागती के अलावा रिसोड़ गांव के सुहागी देवी व उदाहरण बाकती गोड्डा जिला के बांका गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर बरहरवा वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में ऑटो तीव्र गति में रहने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ऑटो सुंदरपहाड़ी घाटी के पास जा पलट गया. जिससे बरहरवा थाना क्षेत्र के रिसोड़ निवासी उदाहरण भागती, सुहागी बागती, कुलीपाड़ा निवासी रेणुका बागती,
पोलु बागती गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के पश्चात ऑटो चालक घटनास्थल से ऑटो छोड़कर फरार हो गया. इधर, बरहरवा कि और आ रही एक सवारी गाड़ी सुंदरपहाड़ी घाटी में रूक कर उक्त घायल लोगों से पूछताछ किया. पूछताछ के पश्चात सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में लाकर भर्ती कराया गया. इधर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर के के सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. सुहागी बागती की स्थिति काफी गंभीर बताते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




