ePaper

साहेबगंज : सल्फास की गोली खाकर प्रोफेसर ने दे दी जान

Updated at : 17 Sep 2017 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
साहेबगंज : सल्फास की गोली खाकर प्रोफेसर ने दे दी जान

साहेबगंज : संताल परगना स्थित साहेबगंज कॉलेज के जीवविज्ञान के प्रोफेसर भोला पासवान की सल्फास की गोली खाने से मौत हो गयी. भोला पासवान शहर के चौधरी कॉलोनी में विजय पोद्दार के मकान में किरायेदार थे. उनकी पत्नी के अनुसार घर मे किसी बात को लेकर तू – तू, मैं – मैं हुई. इस बात […]

विज्ञापन

साहेबगंज : संताल परगना स्थित साहेबगंज कॉलेज के जीवविज्ञान के प्रोफेसर भोला पासवान की सल्फास की गोली खाने से मौत हो गयी. भोला पासवान शहर के चौधरी कॉलोनी में विजय पोद्दार के मकान में किरायेदार थे. उनकी पत्नी के अनुसार घर मे किसी बात को लेकर तू – तू, मैं – मैं हुई. इस बात को लेकर मोहन पासवान ने सल्फास की गोली खा ली. डॉक्टर सुरेंद्र ओहदार ने बताया कि जब वो अस्पताल आये तो जीवित थे. उन्होंने डॉक्टर को बताया कि मैंने 5 सल्फास की गोली खाई है.

डॉक्टरों ने बताया कि हमने बहुत कोशिश की पर उन्हें बचा नही पाये. रात्रि 12:30 बजे उनकी मृत्यु हो गयी. वहीं उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. भोला पासवान का पैतृक आवास बोकारो है उसके परिवार वालों को खबर किया गया है. परिजन सड़क मार्ग से साहेबगंज पहुंचने वाले हैं. उधर उनके आकस्मिक मौत की खबर सुन साहिबगंज कॉलेज में शोक व्याप्त है. कुलपति ने विवि स्तर होने वाले सभी खेलकूद प्रतियोगिताओ को स्थगित कर दिया गया है अब यह प्रतियोगिता अक्टूबर के प्रथम सप्ताह या द्वितीय सप्ताह में आयोजन होगा.कुलपति ने दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया है और उनके शोक संतप्त परिवार को भगवान उनके दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola