ePaper

PHOTOS : झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवाओं ने बिखेरे परंपरा के रंग, कनेक्ट विथ कल्चर थीम पर सजा दीक्षांत मंडप

Updated at : 27 Nov 2023 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवाओं ने बिखेरे परंपरा के रंग, कनेक्ट विथ कल्चर थीम पर सजा दीक्षांत मंडप

रविवार से दो दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव शुरू हुआ .महोसत्व के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परंपरा रीति रिवाज के साथ पाहन के पूजा के साथ हुआ .इस बार का आदिवासी युवा महोत्सव कनेक्ट विथ कल्चर के थीम पर आयोजित किया गया है.

विज्ञापन
undefined

दो दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव का आगाज रविवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी रीति-रिवाज के साथ हुई. कनेक्ट विथ कल्चर इस महोत्सव का थीम है. इस महोत्सव के माधयम से यह संदेश दिया गया किअपनी संस्कृति और परंपरा के साथ आगे बढ़ना है.

undefined

महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद महुआ माजी और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद थीं. महुआ माजी ने कहा कि संस्कृति हमें जड़ से जुड़कर रहने की प्रेरणा देती है. इस तरह की कोशिश समाज के अंदर एक बेहतर वातावरण तैयार करती है. शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज की 32 जनजातियों को एक मंच पर लाकर युवाओं को कल्चर के साथ कनेक्ट करने का यह प्रयास काबिले तारीफ है.

undefined

महोत्सव के पहले दिन गीत-संगीत और सांस्कृतिक नृत्य पेश किये गये. लातेहार जिला के भूईहर मुंडा आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक नृत्य पेश किया. नृत्य के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि हम मुंडा की उपजाति हैं, हम भी आदिवासी हैं. हमारी भाषा, संस्कृति और परंपरा सब कुछ आदिवासियों की है. केंद्र सरकार हमें अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करे.

undefined

आदिवासी युवा महोत्सव के पहले दिन ट्राइबल फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा. पारंपरिक आदिवासी परिधानों में सजे मॉडल्स ने रैंप वॉक किया.

undefined

सोमवार को आदिवासी युवा महोत्सव का समापन होगा. मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की होंगे.

Also Read: PHOTOS : बिरसा मुंडा की संघर्षमयी कहानी, जो अभी तक नहीं हुई पुरानी, जानें इनसे जुड़े रोचक तथ्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola