पैदल चल रहे युवक को एसयूवी ने मारी टक्कर, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 6:13 PM
Birsa Munda
थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरखा टोली में सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल चल रहें युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चाय बगान निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सोनू (30) पिता-विनोद कुमार के रूप में हुई.
नामकुम. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरखा टोली में सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल चल रहें युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चाय बगान निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सोनू (30) पिता-विनोद कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि प्रदीप सड़क के किनारे चल रहा था. इसी क्रम में नामकुम की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे चपेट में ले लिया. सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी एवं स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










