विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में शामिल हो सकते हैं बॉक्सर मेरी कॉम व दिलीप तिर्की, भेजा गया है निमंत्रण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2023 9:42 AM
महोत्सव के दौरान ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जायेगा.
विश्व आदिवासी दिवस पर नौ और 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. रमहोत्सव में देश भर के ट्राइबल सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया जा रहा है. जिन्हें आमंत्रण भेजा जा रहा है, उनमें अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरी कॉम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमालिका बारी और फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की शामिल हैं. इसके अलावा यूथ आइकॉन भी आमंत्रित किये जायेंगे.
महोत्सव के दौरान ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जायेगा. इसमें देशभर के आदिवासी साहित्यकार, विशेषज्ञ और इतिहासकार आदि शामिल होंगे. गीत ,नृत्य व इंस्ट्रूमेंटल परफॉरमेंस के साथ नेशनल व इंटरनेशनल बैंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इस मौके पर विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार प्रस्तुति देंगे. साथ ही हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं भी होंगी.
झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्र, डीसी राहुल कुमार सिन्हा आदि के साथ रविवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. उन्होंने प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, पार्किंग, वीआइपी लाउंज, लाइट एंड साउंड शो, फिल्म फेस्टिवल, सेमिनार आदि की जानकारी लेकर दिशानिर्देश दिया. मौके पर कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय नाथ झा, टीआरआइ निदेशक रणेंद्र कुमार, जुडको के डिप्टी डायरेक्टर उत्कर्ष मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










