World Tribal Day 2020 : झारखंड कांग्रेस का विश्व आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस समारोह आज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Aug 2020 8:20 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड कांग्रेस द्वारा आज अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समारोह का आयोजन किया जायेगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया.

विज्ञापन

World Tribal Day 2020 : रांची : झारखंड कांग्रेस द्वारा आज अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समारोह का आयोजन किया जायेगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया.

झारखंड कांग्रेस की ओर से आज दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर आज राज्य के सभी कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. इसके बाद विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा.

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज के अगुआ को समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण आदिवासी युवाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा. इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए समारोह का आयोजन किया जायेगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में सुबह 11:15 बजे से होगा.

युवा कांग्रेस पूरे देश की तरह झारखंड में भी रोजगार दो का नारा बुलंद करेगी. कांग्रेस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है. इस कारण बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. भारत विश्व का सबसे युवा देश है. इसलिए रोजगार सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है. भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में पूरे देश में युवाओं के लिए नौ अगस्त से रोजगार दो अभियान की शुरुआत की जायेगी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola