सिल्ली कॉलेज में महिला दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन
सिल्ली कॉलेज में महिला दिवस मनाया

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली कॉलेज सिल्ली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ अनंत कुमार महतो ने की, जबकि संचालन प्रो मंजुलता कुमारी ने किया. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, मुखिया शर्मिला कुमारी प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो, प्रो नकुल चंद्र महतो, प्रो विश्वनाथ मुंडा, डॉ विपिन कुमार महतो, प्रो हुलसी कुमारी, प्रो कविता महतो आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंग वस्त्र देकर किया गया. स्वागत भाषण देते प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की संस्कारदातृ और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक शक्ति भी है. उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी अंतर्निहित प्रतिभा और सामर्थ्य को पहचान कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तथा एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धी बनने के बजाय सहयोगी बनकर समाज के विकास में योगदान दें. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि परिवार और समाज के निर्माण तथा उसके संतुलित संचालन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहाँ सुख, समृद्धि और सफलता का वास होता है. इस अवसर पर प्रो विश्वनाथ मडा, प्रोफेसर नकुल चंद्र महतो, प्रो तिलक महतो, प्रो पवन कुमार भगत, प्रो निशिकांत महतो सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं में रुशमा कुमारी, शशि कोइरी, सचिन महतो, तनु कुमारी, पायल कुमारी, अम्बा रानी महतो, निशा कुमारी ने भी गीत, कविता के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी बहुआयामी भूमिका पर विचार प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की. इस मौके पर श्यामल कुमार डे समेत एनएसएस के के स्वयंसेवक एनसीसी के केडेट एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

सिल्ली कॉलेज में महिला दिवस मनाया

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola