सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी : रीना देवी

Updated:
विज्ञापन
सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी : रीना देवी

आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा हुई.

विज्ञापन

पिपरवार. बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा रविवार को आइपीआरपी बसंत कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर बिमला देवी व बसंत कुमार ने संयुक्त रूप से वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसके बाद महिला समूहों के संचालन पर चर्चा की गयी. नयी महिलाओं को समूह से जोड़ने का निर्णय लिया गया. साथ ही समूह की सक्रिय महिला, कृषि मित्र, पशु सखी, सीआरपी, बैंक सखियों को उनके बेहतर कार्य के लिए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री रीना देवी द्वारा पुरस्कृत किया गया. महिलाओं को संबोधित करते हुए रीना देवी ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक करने एवं आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया. मौके पर बचरा बस्ती, होसिर, बेंती, लुकइया आजीविका महिला ग्राम संगठन की सावित्री गंगोत्री महिला समूह, दुर्गा महिला समूह, जय मां महिला समूह व रौशनी महिला समूह से जुड़ी काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola