Ranchi News : स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने के लिए महिला सशक्तीकरण जरूरी

Updated at :13 Mar 2025 12:52 AM
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

Ranchi News : छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ की महिला इकाई (मिस्सी) का वार्षिक समारोह डिबडीह स्थित जेके सेलिब्रेशन में आयोजित हुआ.

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ की महिला इकाई (मिस्सी) का वार्षिक समारोह डिबडीह स्थित जेके सेलिब्रेशन में आयोजित हुआ. इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण के मापदंड विषय पर आधारित विशेष चर्चा हुई. चर्चा सत्र में डॉ. साची कुमारी, डॉ किरण, बरनाली चक्रवर्ती, श्रावणी, प्रिया, ऋचा तिवारी, पिंकी तिग्गा, एलीना होरो, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, डॉ आलम आरा, शांति कुमारी और जर्मिना नैंसी तिर्की ने अपने विचार साझा किए. वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के मापदंड हर किसी की दृष्टि में अलग-अलग हो सकते हैं. महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने के लिए सशक्त हों. कार्यक्रम में एक नाटक का भी मंचन किया गया.

विशिष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

दूसरे सत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को झारखंड विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया. समारोह में पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी विशेष रूप से उपस्थित थे. मौके पर अनुज कुमार सिन्हा को साहित्य व लेखन के लिए, डॉ अनिल ठाकुर को रंगमंच व लेखन, मनपूरण नायक को गायकी व लेखन, हरि मुंडा को सारंगी वादन, शिवशंकर महली को गायकी व नृत्य, शिवचरण महली (मरणोपरांत) को टोहिला वादन, डॉ खालिक अहमद को नागपुरी साहित्य व लेखन, डॉ विनोद कुमार को खोरठा साहित्य व लेखन, डॉ करमचंद्र अहिर को पंचपरगनिया साहित्य व लेखन, राकेश रमण को साहित्य व लेखन के लिए सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola