सड़क हादसे में घायल महिला की रिम्स में निधन

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला की रिम्स में निधन

अनगड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ीडीह निवासी दिनेश उरांव की पत्नी पिंकी देवी (36) की शनिवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

अनगड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ीडीह निवासी दिनेश उरांव की पत्नी पिंकी देवी (36) की शनिवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह बीते छह अप्रैल को सिल्ली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल हो गयी थीं. उनके निधन की सूचना से गुड़ीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

एसयूवी ने बाइक को मारी थी टक्कर :

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिंकी देवी अपने देवर चरण उरांव के साथ बाइक से सिल्ली से अपने घर गुड़ीडीह लौट रही थी. इसी क्रम में सिल्ली थाना क्षेत्र के कीता के समीप एक अनियंत्रित एसयूवी संख्या- JH01TC 0474 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी.

वाहनों को पुलिस ने किया जब्त :

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एसयूवी और दुर्घटनाग्रस्त बाइक, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है . ज्ञात हो कि मृतका पिंकी देवी गुड़ीडीह स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन के संचालन का कार्य करती थी.

छह अप्रैल को बाइक से देवर के साथ घर लौट रही थी महिलाB

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola