बेड़ो में जंगली हाथी का उत्पात

Updated:
विज्ञापन
बेड़ो में जंगली हाथी का उत्पात

वन क्षेत्र की घाघरा पंचायत स्थित कोकड़े गांव में बुधवार की रात जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया.

विज्ञापन

बेड़ो. वन क्षेत्र की घाघरा पंचायत स्थित कोकड़े गांव में बुधवार की रात जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव निवासी मुन्नी देवी पति स्वर्गीय जुब्बी मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद बिगलो देवी पति सुरेश मुंडा के घर को भी क्षति पहुंचाया. और घर में रखे धान खा गया. वही छप्पर व मिट्टी से दबने से घरेलू उपयोग के सामान भी बर्बद हो गये. पीड़ितो ने बताया कि हाथी के हमले से घर की दीवार गिरने के दौरान महेश मुंडा बाल-बाल बच गये. घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया. मुखिया रमेश उरांव, ग्राम प्रधान एतवा मुंडा, शनिचरवा मुंडा, सुनील मुंडा, अनिल मुंडा, सुकरा मुंडा, पांचो देवी, बौनी देवी, बबीता कुमारी, अनिता कुमारी, फगईन मुंडा सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा जंगली हाथियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola