पश्चिमी विक्षोभ का असर: रांची समेत इन जिलों में वर्षा, झारखंड में आयेगी ठंड, कैसा है आपके शहर का मौसम

Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची में 14 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान हर दिन एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान जो 11 अक्टूबर 2022 को 31 डिग्री सेल्सियस है, 12 अक्टूबर से घटकर 29 डिग्री सेल्सियस रह जाने का अनुमान है.
शरद पूर्णिमा के बाद झारखंड में मौसम बदलने लगा है. राजस्थान के आसपास बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जल्द ही गिरावट आयेगी, जिससे धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगेगा. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार (12 अक्टूबर) को भी राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में 14 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान हर दिन एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान जो 11 अक्टूबर 2022 को 31 डिग्री सेल्सियस है, 12 अक्टूबर से घटकर 29 डिग्री सेल्सियस रह जाने का अनुमान है. इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी. अभी रांची का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो 21 डिग्री रह जायेगा.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अभी चार दिन होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि 11 अक्टूबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. यह भी कहा गया है कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी दर्ज की जायेगी. इसके बाद दो दिनों तक मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की कोई संभावना नहीं है. 12, 13, 14 और 15 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो इस दौरान झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कोडरमा जिला के मरकच्चो समेत कई जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. मरकच्चो में 68 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. इस दौरान अधिकतम तापमान देवघर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला का रहा. गुमला में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि देवघर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो और चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा.
Also Read: Jharkhand Weather Update: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि जमशेदपुर में यह 0.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 2.5 डिग्री, बोकारो में 2.3 डिग्री और चाईबासा में का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान भी इन जिलों में सामान्य से अधिक है. रांची में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, तो जमशेदपुर में 2.1 डिग्री, बोकारो में 1.1 डिग्री, बोकारो में 3.9 डिग्री और चाईबासा में 1.6 डिग्री.
आज मौसम विभाग ने बताया कि बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




