फ्रेशर्स डे में 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
फ्रेशर्स डे में 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत

संत माईकल स्कूल मुरी में गुरुवार को सत्र 2025-26 के कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली.

संत माईकल स्कूल मुरी में गुरुवार को सत्र 2025-26 के कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 11वीं के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक स्व कृष्णा कुमार के चित्र पर श्रद्धांजलि देकर व दीप जला कर किया गया. नये विद्यार्थियों के स्वागत में विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. 11वीं के सभी छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया. निदेशक राकेश कुमार ने बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. प्राचार्य सीएल प्रजापति ने बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय के प्रति भरोसा जताने के लिए आभार जताया. संचालन राहुल कुमार व वर्षा कुमारी ने किया. मौके पर प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार, उत्पल कुमार, मनीषा सिंह, किशोर कुमार, वी वेंकट राव, प्रीति लता मुंडू, निता कुमारी, वंदना कुमारी, जयंत कुमार, एनसी साहू, रमेश गौराई, राहुल कुमार मिलन, प्रीति नंदा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.यह स्कूल नियमित विज्ञापन देता है, फोटो लगा दीजिएगा, 15 अगस्त का भी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola