Weather Warning : झारखंड के इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश, वज्रपात भी होगा, ऐसा रहेगा रांची का मौसम

Weather Warning Jharkhand : झारखंड के इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश, वज्रपात भी होगा, ऐसा रहेगा रांची का मौसम. रांची : झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने शनिवार (2 मई, 2020) को तात्कालिक मौसम बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. तात्कालिक मौसम चेतावनी में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज जिला के कुछ भागों में तेज हवाएं चलेंगी. मेघ-गर्जन के साथ कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.
Jharkhand Weather : रांची : झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश (Rain) और वज्रपात (Thunderstorm) हो सकता है. मौसम विभाग (Weather Department) ने शनिवार (2 मई, 2020) को तत्कालिक मौसम बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. तात्कालिक मौसम चेतावनी में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज जिला के कुछ भागों में तेज हवाएं चलेंगी. मेघ-गर्जन के साथ कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.
Also Read: Weather Forecast Latest Update : दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
इससे पहले भी विभाग ने एक चेतावनी जारी की थी. इसमें गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो और धनबाद जिला में मौसम बदलने की चेतावनी दी गयी थी. इसमें कहा गया था कि इन जिलों में 2-3 घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. मेघ-गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है.
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. 3 मई, 2020 को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी गयी है.
Also Read: Weather Forecast Live Update: मौसम ने ली करवट, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ गिरे ओले
राजधानी रांची में 2 और 3 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. 2 मई का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और 3 मई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इन दोनों दिनों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Also Read: Weather Forecast Live Update : बिहार के कई जिलों में बारिश की आशंका, जानें राज्य के 24 घंटे का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




