ePaper

Weather Ranchi: झारखंड में झमाझम बारिश, रांची में कल कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 21 Jun 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Heavy Rain

भारी बारिश से जलजमाव (फाइल फोटो)

Weather Ranchi: मानसून की झारखंड में एंट्री के बाद से लगातार बारिश ने तापमान घटा दिया है. शनिवार 21 जून को रांजधानी रांची का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री बढ़कर 30.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 22.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. रांची का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है. कल कैसा रहेगा रांची का मौसम आज ही जान लीजिए.

विज्ञापन

Weather Ranchi: झारखंड में पिछले 3 दिन तक झमाझम बारिश हुई. पूरे झारखंड में अब तक 229.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. झारखंड में बारिश सामान्य से 126 फीसदी अधिक हुई है. राजधानी रांची में 1 जून से 21 जून के बीच 412 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 291 मिलीमीटर अधिक है.

रांची का अधिकतम तापमान चढ़कर 30.3 डिग्री हुआ

लगातार बारिश की वजह से शनिवार 21 जून का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 22.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. रांची का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

रांची में कल एक या दो बार हो सकती है वर्षा

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रांची में कल बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार 22 जून को आसमान में बादल छाये रहेंगे. दिन में दो बार या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची का उच्चतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान

रविवार को रांची का उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पाकुड़ में उच्चतम तापमान सबसे अधिक 36.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. गढ़वा में सबसे अधिक 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें

Monsoon Rain in Jharkhand: झारखंड में झूम के बरसा मानसून, 229.1 मिमी हुई वर्षा, सामान्य से 126% अधिक

बिरहोर जनजाति की पहली ग्रेजुएट बिटिया बनी रश्मि, जानें कैसे खींचा देश का ध्यान

मिलिए, बसंती ऑटो वाली से, मुंबई की बाला रांची की सड़क पर भरती है फर्राटा

Ranchi News: रांची-मुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola