ePaper

Weather Forecast: झारखंड में लगातार बढ़ रहा है तापमान, पंजाब और पाकिस्तान में बना चक्रवात हरियाणा पहुंचा

Updated at : 21 Feb 2023 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में लगातार बढ़ रहा है तापमान, पंजाब और पाकिस्तान में बना चक्रवात हरियाणा पहुंचा

Weather Forecast|जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है. चाईबासा का भी पारा 34 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के अलावा पंजाब एवं उससे सटे पाकिस्तान में बने चक्रवात अपना असर दिखाने लगा है. झारखंड में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 31 डिग्री हो गया है, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है. चाईबासा का भी पारा 34 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

झारखंड में 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान|Jharkhand Weather

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले दो-तीन दिन में झारखंड का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ जायेगा. इसके बाद दो दिनों तक उसमें कोई बदलाव नहीं आयेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, सिर्फ उच्चतम तापमान में वृद्धि होगी. न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही यह भी कहा है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

रांची में धीरे-धीरे बढ़ रही है गर्मी|Ranchi Weather

राजधानी रांची के मौसम में भी धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. 22 फरवरी को उच्चतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री हो जाने का अनुमान है. 23 से 25 फरवरी तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है. बता दें कि 20 फरवरी को राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी थी. जमशेदपुर और डालटेनगंज में उच्चतम पारा में क्रमश: 1.6 डिग्री और 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई थी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री|Simdega Weather

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में उच्चतम तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया. झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 से 4.5 डिग्री अधिक हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री से 2.1 डिग्री तक अधिक हो गया है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
बोकारो का पारा 31.5 डिग्री हुआ|Bokaro Weather

स्टील सिटी बोकारो का उच्चतम पारा 31.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है. देवघर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया. गिरिडीह में उच्चतम पारा 30.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया. गढ़वा का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. रामगढ़ में उच्चतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, जबकि सिमडेगा में उच्चतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola