Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिनों में चढ़ेगा पारा, फिर गर्जन के साथ बारिश के आसार

Updated at : 14 Apr 2023 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिनों में चढ़ेगा पारा, फिर गर्जन के साथ बारिश के आसार

झारखंड में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक तापमान और बढ़ेगा. हालांकि, उसके बाद गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. फिर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में तापमान बढ़ने के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आ रही है. विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 से 19 अप्रैल के बीच झारखंड के कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

अगले दो दिनों तक कितना बढ़ेगा तापमान

रांची का अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है. जबकि, इन दिनों आकाश में हल्के बादल भी छाये रह सकते हैं.

डालटनगंज और जमशेदपुर का पारा सबसे ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल 2016 को रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में मेदिनीनगर (डालटनगंज) और जमशेदपुर का पारा सबसे अधिक है. दोनों जगह अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

प्रमुख जगहों का अधिकतम तापमान

इसके अलावा प्रमुख जगहों में बोकारो में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, देवघर में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Jharkhand Weather News: पश्चिमी सिंहभूम में आसमान से बरस रही आग, अभी से पारा 41 डिग्री के पार, देखें Pics
अप्रैल में रांची के अधिकतम तापमान का लेखाजोखा

  • 21 अप्रैल 2015 में अधिकतम तापमान 39.00 सेसि

  • 28 अप्रैल 2016 में अधिकतम तापमान 42.00 सेसि

  • 22 अप्रैल 2018 में अधिकतम तापमान 39.50 सेसि

  • 30 अप्रैल 2019 में अधिकतम तापमान 40.70 सेसि

  • 18 अप्रैल 2020 में अधिकतम तापमान 37.60 सेसि

  • 29 अप्रैल 2021 में अधिकतम तापमान 39.50 सेसि

  • 20 अप्रैल 2022 में अधिकतम तापमान 41.60 सेसि

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola