Weather Forecast: झारखंड में धनतेरस और दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट अपडेट

Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 06 Nov 2023 4:56 PM

विज्ञापन

झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. अभी मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा.

विज्ञापन

रांची: धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. इस बीच सभी की निगाहें इस दौरान मौसम के मिजाज पर टिकी हैं. 10 नवंबर को धनतेरस है और 12 नवंबर को दीपावली है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. आसमान भी साफ रहने की संभावना है. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाके समेत झारखंड में 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और आसमान साफ रहेगा.

झारखंड में आसमान रहेगा साफ

झारखंड में अभी मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. रांची और इसके आसपास के इलाके में भी आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार 12 नवंबर तक झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. आज सोमवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में तीन व चार नवंबर को गरज के साथ बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

पिछले 24 घंटे में झारखंड में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: भारत ने जापान को 4-0 से रौंदकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता, सीएम हेमंत सोरेन बने साक्षी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola