Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में कल से फिर मानसून सक्रिय, 25 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast Jharkhand, Monsoon 2020, Rainfall, Thuderstorm, Rain, Flood : रांची : मानसून इस बार मेहरबान है. अच्छी बारिश से झारखंड में किसानों के साथ-साथ आम लोगों के चेहरे पर भी रौनक है, लेकिन कल रविवार (23 अगस्त) से अगले तीन दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast Jharkhand, Monsoon 2020, Rainfall, Thuderstorm, Rain, Flood : रांची : मानसून इस बार मेहरबान है. अच्छी बारिश से झारखंड में किसानों के साथ-साथ आम लोगों के चेहरे पर भी रौनक है, लेकिन कल रविवार (23 अगस्त) से अगले तीन दिनों तक झारखंड में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 23 अगस्त यानी कल से फिर झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा. कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 24 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी के साथ मध्य राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है. इसका असर राजधानी रांची पर भी पड़ सकता है. 25 को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
रांची और जमशेदपुर में पिछले 82 दिनों में एक हजार मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. एक जून से 21 अगस्त तक राजधानी रांची में 1034 मिमी बारिश हुई. वहीं, जमशेदपुर में करीब 1106 मिमी बारिश हुई है.
झारखंड में सालभर में 1200 से 1300 मिमी औसत बारिश होती है. इस बार राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है. डाल्टनगंज में 900 मिमी बारिश हुई है. बोकारो में 700 तथा चाईबासा में छह सौ मिमी बारिश हो गयी है.
पिछले तीन दिनों से झारखंड में मानसून सक्रिय है. पूरे राज्य में बारिश हुई. गुरुवार और शुक्रवार को मिला कर सबसे अधिक करीब 93 मिमी बारिश जामताड़ा में हुई. राजधानी में करीब 65 मिमी बारिश हुई.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 23 अगस्त यानी कल से फिर झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहेगा. कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 24 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी के साथ मध्य राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है. इसका असर राजधानी रांची पर भी पड़ सकता है. 25 को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




