Weather Forecast Jharkhand: झारखंड में 29 तक ऐसा ही रहेगा मौसम, होती रहेगी बारिश, गिरेंगे ओले

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand: झारखंड में 29 तक ऐसा ही रहेगा मौसम, होती रहेगी बारिश, गिरेंगे ओले

Weather Forecast Jharkhand: मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा. राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश (RAIN) हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि(hailstorm rain) की भी आशंका है.

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई. रामगढ़ के गोला, चितरपुर और दुलमी में ओलावृष्टि लाखों की फसल नष्ट हो गयी. राजधानी रांची में करीब चार मिमी बारिश दर्ज की गयी है. इस दौरान तेज हवा से कई जगहों पर पेड़ गिर गये, तार टूट गये. इससे राजधानी व आसपास के इलाके में बिजली ठप हो गयी. विभाग ने एहतियातन आधे घंटे के लिए राजधानी के करीब सभी सब स्टेशन को बंद कर दिया था. थंडरिंग के चलते मेन रोड, कांके, टाटीसिलवे विकास सबस्टेशन ट्रिप कर गया.

29 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा. राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है. हवा व बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. कई जिलों में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे होगी. पिछले 24 घंटे में दुमका जिले के जरमुंडी में 32.4 मिमी बारिश हुई है.

वज्रपात से एक बच्ची समेत तीन की मौत

नामकुम/गुमला/धनबाद: गुरुवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात से थाना क्षेत्र के करमटोली के पतराटोली में दिलीप मिंज (35) की मौत हो गयी. मूल रूप से चान्हो के लुंडरी का रहनेवाला दिलीप नामकुम के कोजाटोली में अपने जीजा सुरेश किस्पोट्टा के घर में रह कर खेतीबारी करता था. गुरुवार को दिलीप अपनी पत्नी पूनम कुजूर और चैतु तिग्गा के साथ खेत में सब्जी लगा रहा था. तभी ठनका गिरा और दिलीप उसकी चपेट में आ गया. उधर, गुमला के अटरिया गांव में वज्रपात से सुरेंद्र लोहरा की बेटी परमिका (8) की मौत हो गयी. उसकी दो बहनें प्रीति (12) और प्रिया (10) झुलस गयीं. बुधनाथ की बेटी आरती भी झुलस गयी. वहीं, धनबाद के नावाडीह में ठनका से एक की मौत हो गयी.

आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार को गअज के साथ बारिश होगी. इसलिए अपनी सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए ही घर से बाहर निकलें. ग्रामीण इलाकों के लोग वज्रपात के समय घर से नहीं निकलें और ना ही पशुओं को बाहर निकलने दें. हालांकि लॉडाउन के कारण लोग अपने घरों में ही कैद हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola