तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा ‘फेंगल’, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather : Kal Ka Mausam
Weather Forecast: तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ कमजोर पड़ रहा है. अगले 5-6 घंटे में यह डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा. झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम, यहां जानें.
Weather Forecast|Kal Ka Mausam| तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ कमजोर पड़ने लगा है. अगले 5 से 6 घंटे में यह डीप डिप्रेशन यानी गहरे अवदाव में तब्दील हो जाएगा. इसके पहले ‘फेंगल’ के असर से झारखंड में कई जगहों पर बारिश हुई. अब यह भी जान लीजिए कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि रविवार को झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 दिन के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी, ऐसा अनुमान है.
सुबह में छाया रहेगा कोहरा या धुंध
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 2 दिसंबर को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद सामान्यत: बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ समुद्र तट से टकराने के बाद पुडुचेरी, कुड्डालोर और विल्लुपुरम के आसपास बना हुआ है. धीरे-धीरे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा और बाद में डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा. इसके असर से झारखंड के जगन्नाथपुर और बानो में वर्षा हुई. जगन्नाथपुर में 12 मिलीमीटर और बानो में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
Also Read
13 किमी की रफ्तार से बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’, जानें, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
झारखंड में इतना बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




