Weather Forcast In Jharkhand : झारखंड में येलो अलर्ट जारी, पढ़ें राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया गाइड लाइन

Updated at : 17 Feb 2021 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forcast In Jharkhand : झारखंड में येलो अलर्ट जारी, पढ़ें राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया गाइड लाइन

weather in ranchi tomorrow : मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बदले हुए मौसम का असर मध्य, उत्तर और दक्षिण झारखंड में सबसे अधिक होगा. चतरा, पलामू, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

jharkhand weather forecast, yellow alert in jharkhand, IMD forecast in jharkhand रांची : झारखंड में सरस्वती पूजा के दिन ही मौसम बदला. मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई. मंगलवार को राजधानी में भी करीब एक मिमी बारिश हुई. मौसम केंद्र (रांची) ने 19 फरवरी तक राज्य में कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम केंद्र ने ओलावृष्टि को लेकर येलो एलर्ट भी जारी किया है. हालांकि, 20 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है.

मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बदले हुए मौसम का असर मध्य, उत्तर और दक्षिण झारखंड में सबसे अधिक होगा. चतरा, पलामू, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

आज और कल होगी हल्की बारिश :

मौसम केंद्र के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को करीब-करीब पूरे झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. लोगों से एलर्ट रहने को कहा है. इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गयी है.

IMD jharkhand guidelines : गाइडलाइन जारी

पेड़ और बिजली के खंभे के नीचे या आसपास नहीं जायें

खेतों में जाना हो, तो मौसम सामान्य होने का इंतजार करें

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola