ePaper

मौसम ने बिगाड़ा उड़ानों का शेड्यूल, रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जताया विरोध

Updated at : 11 Sep 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम ने बिगाड़ा उड़ानों का शेड्यूल, रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जताया विरोध

राजधानी में मंगलवार दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो फ्लाइट दो बार चक्कर लगाने के बाद वापस कोलकाता लौट गयी.

विज्ञापन

रांची. राजधानी में मंगलवार दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो फ्लाइट दो बार चक्कर लगाने के बाद वापस कोलकाता लौट गयी. यह फ्लाइट शाम सात बजे रांची पहुंची और 7:30 बजे फिर कोलकाता के लिए उड़ान भरी. मौसम का असर अन्य उड़ानों के शेड्यूल पर भी पड़ा. रांची-पटना इंडिगो फ्लाइट 3:35 बजे की जगह शाम 7:20 बजे रवाना हुई. वहीं रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस 4:20 बजे की जगह शाम 5:19 बजे उड़ा, जबकि रांची-मुंबई इंडिगो की फ्लाइट 4:30 बजे की जगह शाम 7:28 बजे उड़ी. फ्लाइटों के विलंब और बार-बार शेड्यूल बदलने से यात्रियों में नाराजगी देखी गयी. खासकर रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान पुनर्निर्धारित कर दी गयी, लेकिन इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गयी. सूचना न मिलने पर गुस्साये यात्रियों ने एयरलाइन काउंटर पर विरोध दर्ज कराया.

भारी बारिश से जलजमाव, कई घरों में घुसा पानी

रांची.राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे से लेकर लगभग चार बजे तक भारी बारिश हुई. इस वजह से डोरंडा, हिनू, बिरसा चौक, धुर्वा, सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. भारी बारिश के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई मोहल्ले जलमग्न हो गये. बारिश का पानी घरों के अंदर घुस गया. धुर्वा बस स्टैंड, सेक्टर-टू, हिनू, और बिरसा चौक के आसपास के मोहल्लों व सड़कों पर पानी भर गया. न्यू गांधीनगर बिरसा चौक, कुंवर सिंह कॉलोनी और सुंदर नगर के कई घरों में पानी घुस गया. स्थानीय लोग देर रात तक घरों से पानी निकालने का प्रयास करते रहे. कई लोगों ने मोटर लगाकर पानी निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola