Ranchi news : बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Updated at : 27 Apr 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

रांची का तापमान एक दिन में नौ डिग्री गिर कर 29 डिग्री पर पहुंचा. एक मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तेज हवा और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. एक मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है. रविवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि नीचे रहा. राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेसि के आसपास रहा, जो सामान्य से करीब सात डिग्री सेसि कम है. वहीं, एक दिन में तापमान में करीब नौ डिग्री सेसि की गिरावट दर्ज की गयी. मौसम केंद्र ने एक मई तरह अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

सोम व मंगल के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को राज्य के जिलों में आंधी और हल्की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दोनों दिन राज्य के कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. बारिश भी हो सकती है. 28 अप्रैल को संताल परगना के साथ-साथ मध्य हिस्से में भी तेज हवा चल सकती है. 29 अप्रैल को पूरे राज्य में तेज गति से हवा चल सकती है. बारिश भी हो सकती है. एक-दो मई को कोल्हान वाले हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

10 डिग्री सेसि तक गिरा तापमान

राज्य के कई जिलों में एक दिन में 10 डिग्री सेसि तक तापमान गिर गया है. चाईबासा का तापमान रविवार को 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा. एक दिन पहले यहां का तापमान 42 डिग्री सेसि के आसपास था. वहीं, जमशेदपुर का तापमान भी करीब 10 डिग्री सेसि गिर गया है. कई जिलों में रविवार को छिटपुट बारिश भी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola