ePaper

पाकिस्तान और राजस्थान में बने साइक्लोन से बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, 4.5 डिग्री तक गिरा तापमान

Updated at : 10 Feb 2023 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान और राजस्थान में बने साइक्लोन से बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, 4.5 डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के दक्षिणी भाग यानी कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के अलावा सिमडेगा जिले के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान में बने साइक्लोन यानी चक्रवात के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को गर्मी का एहसास कराने के बाद अचानक से एक दिन में तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया. इसकी वजह से एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. खूंटी का तापमान जो 10 डिग्री के करीब पहुंच गया था, 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया. मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है.

कोल्हान और सिमडेगा का पारा घटेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की संस्था मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के दक्षिणी भाग यानी कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के अलावा सिमडेगा जिले के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा तापमान

हालांकि, राज्य के उत्तरी और उसके आसपास के मध्य हिस्से में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन, अगले दो-तीन दिन तक गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम केंद्र के मुताबिक, तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: ठंड से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनों पर भी पड़ा असर, कई रद्द तो कई री-शिड्यूल
4.4 डिग्री चढ़ने के 4.5 डिग्री लुढ़का पारा

बता दें कि दो दिन में 4.4 डिग्री तक बढ़ने के बाद रांची के न्यूयनतम तापमान में अचानक 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. इसके साथ ही राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो गया है जो सामान्य से .5 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 28.3 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा

जमशेदपुर में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कमी आयी है. अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री घटकर 30.7 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरावट के साथ 15.2 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: ठंड से अभी नहीं मिलेगी निजात, रांची के मैक्लुस्कीगांज में जमी ओस की बूंदें
डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री लुढ़का

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री चढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस दिन के सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री हो गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola