Ranchi News : हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा नालियों का गंदा पानी

Published by :RAJIV KUMAR
Published at :21 Mar 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा नालियों का गंदा पानी

नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया था. वहीं, सड़क के गड्ढों में पानी जमा होने से बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल भी हुए.

विज्ञापन

रांची. बेमौसम बारिश से शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों की सड़कों पर पानी जमा हो गया. नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया था. वहीं, सड़क के गड्ढों में पानी जमा होने से बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल भी हुए. अपर बाजार, कचहरी चौक, हलधर प्रेस गली, पिस्का मोड़, लोअर चुटिया, विद्यानगर और हिंदपीढ़ी में सड़कों पर जल जमाव देखने को मिला.

दुकानों में घुसा पानी

सेवा सदन पथ पर भी जल जमाव हो गया था. इस कारण लोगों को इस रास्ता को छोड़ कर अन्य रास्ते का उपयोग करना पड़ा. वहीं, यहां की कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया था. इस कारण लोग परेशान रहे. देर रात तक लोग दुकान से पानी निकालते दिखे. इधर, लोगों का कहना था कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हमेशा बारिश में सड़कों पर जलजमाव होता है. इससे आमलोगों को परेशान होना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola