सती टुसू मेला में उमड़े ग्रामीण

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
सती टुसू मेला में उमड़े ग्रामीण

माघ पूर्णिमा को चिलदाग जोड़ा तालाब तट पर रविवार को सती टुसू मेला में उमड़ पड़े.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

माघ पूर्णिमा को चिलदाग जोड़ा तालाब तट पर रविवार को सती टुसू मेला में उमड़ पड़े. टुसू मेला में विभिन्न गांव के लोग रंग-बिरंगा टुसू चौड़ल लेकर आये. अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष रामनाथ महतो ने की. मेला का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि सदियों से लगनेवाले मेला की नींव आस्था और विश्वास ही है. हमारे पूर्वजों की बनायी परंपरा को जीवंत रखने के लिए टुसू हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया है. संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाेग जमकर झूमे. मेले का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुर्गा लड़ाई, बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता और टुसू प्रदर्शनी रहा. विभिन्न वर्गों के खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत किया गया. संचालन राजेंद्र मुंडा व राजू महतो ने किया. मेला में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, डॉ अमर कुमार चौधरी, रणधीर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, मनोज चौधरी, प्रमुख दीपा उरांव, जयपाल हजाम, डॉ रिझू नायक, अजय महतो, रामसाय मुंडा, रामवृक्ष महतो, दिनेश कुमार, शिवदास गोस्वामी, रब्बानी राज, अब्दुल इमाम अंसारी, बिरेंद्र सिंह भोगता, सुनील महतो, प्रमोद सिंह, कुंती देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola