ePaper

PHOTOS: झारखंड में शिमला और मनाली जैसा नजारा, नहीं देखा? तो यहां देखें और जानें वेदर अपडेट

Updated at : 20 Jan 2024 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड में शिमला और मनाली जैसा नजारा, नहीं देखा? तो यहां देखें और जानें वेदर अपडेट

झारखंड में कोहरे का कहर जारी है. पिछले तीन-चार दिनों से करीब-करीब पूरे राज्य में धुंध छाई है. रांची समेत कई जिलों में शिमला और मनाली जैसा नजारा दिख रहा है. धुंध के कारण दिनभर ठंड का एहसास हो रहा है. शनिवार दोपहर से कोहरे का असर कम जरूर हुआ, लेकिन दो दिन बाद फिर घने कोहरे का अलर्ट है.

विज्ञापन
undefined

कोहरे के असर से झारखंड में शिमला और मनाली जैसा नजारा दिख रहा है. धुंध इतनी अधिक है कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई है.

undefined

पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कोहरे का प्रकोप है. लोग ठंड के कारण घरों में दुबके हुए हैं. लोग तब तक बाहर नहीं निकल रहे हैं, जब तक बहुत जरूरी काम ना हो.

undefined

बच्चों को ठंड ना लग जाए, इसके लिए राज्यभर के स्कूलों के समय बदल दिए गए हैं.

undefined

मौसम विभाग ने जैसा पूर्वानुमान किया था, उसी मुताबिक शनिवार दोपहर तक राजधानी और आसपास के इलाकों में धुंध छठ गई. हालांकि, सुबह 11 बजे तक धुंध देखने को मिल रही थी. धुंध के पीछ सूरज ऐसे दिख रहा था, मानों वह मंद-मंद मुस्कुरा रहा हो.

undefined

दोपहर तक सूरज की किरणें पूरी तरह खिल उठीं और आसमान साफ हो गया. सुबह तक कोहरे के बीच पक्षी हल्की धूप का आनंद लेते दिख रहे थे. ये दृश्य सचमुच बेहद खुशनुमान लग रहा था.

undefined

आसमान साफ होने से ठंड और कहर बरपा सकती है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 20 और 21 जनवरी को 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है.

undefined

मालूम हो कि बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया था. वहीं, अधिकतम तापमान गिर गया था. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो जाने के कारण दिन भर ठंड का एहसास हो रहा था.

undefined

22 और 23 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर मध्यम से लेकर घना कोहरा हो सकता है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

undefined

मौसम खुला होने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है. 22 और 23 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है.

undefined

कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान में भले ही चढ़ेगा, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. कोहरे के कारण दिनभर ठंड का एहसास होगा.

Also Read: IMD Rain Alert: रात में गर्मी, दिन में सर्दी का सितम, बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा, ऐसा है झारखंड का मौसम
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola