द अचीवर ने केडी गिरी को हराया

रवि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
रांची. स्वर्गीय दांगी विद्या नंद विद्यार्थी मेमोरियल क्रिकेट में शनिवार को द अचीवर क्रिकेट अकादमी ने केडी गिरी क्रिकेट अकादमी को 44 रन से हराया. नामकुम में खेले गये मैच में द अचीवर सीए ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन बनाये. दीपक ने 52, रवि ने 40, सनी ने 34 और मोहित ने 22 रन की पारी खेली. केडी गिरी की ओर से दिलशान, सक्षम व अद्वित ने 2-2 विकेट लिये. जवाब में केडी गिरी सीए निर्धारित ओवरों में दो विकेट पर 154 रन ही बना सकी. दिलशान ने 73 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. सक्षम ने 33 और शुभ ने 14 रन बनाये. द अचीवर की ओर से शुभम व रवि ने एक-एक विकेट लिये. रवि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




