Vaccination In Jharkhand : झारखंड में किशोरों का टीकाकरण आज से, जानें पंजीयन से संबंधित सभी जरूरी बातें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jan 2022 8:24 AM
झारखंड में आज से 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण आज से शुरू हो रहा है. इससे संबंधित स्वास्थ्य विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. ऑनलाइन कोविन ऐप से भी पंजीयन कराया जा सकता है.
रांची : राज्य में 15 से 18 साल के 23.98 लाख किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो रहा है. किशोरों को को-वैक्सीन का टीका दिया जायेगा. टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों को आदेश जारी किया है. स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने उपायुक्तों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि किशोरों को टीका देने से 18 से अधिक उम्र का टीकाकरण प्रभावित नहीं होना चाहिए.
टीकाकरण के लिए ऑनलाइन और अॉफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग हो. रांची जिले में सबसे अधिक 2,11,845 किशोरों को इसके लिए चिह्नित किया गया है.
ऑनलाइन कोविन ऐप से भी पंजीयन कराया जा सकता है. अॉनलाइन के लिए एक मोबाइल नंबर से अब चार की बजाय छह का पंजीयन हो सकता है. 15 से 18 साल और 18 से ऊपर की आयु वर्ग के टीकाकरण की व्यवस्था अलग-अलग करनी है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










