ranchi news : उषा मार्टिन फाउंडेशन ने दिव्यांगों की दी ट्राइसाइकिल

उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से आयोजित दिव्यांग सहायता कार्यक्रम में बैटरी ऑपरेटेड ट्राइसाइकिल और व्हील चेयर दी गयी.
रांची. समाज में विकलांगता अभिशाप है, लेकिन सहयोग के लिए हाथ खड़ा हो जाये तो जीवन आसान हो जाता है, दिव्यांग की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है. उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास होना चाहिए. ये बातें खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहीं. श्री कच्छप बुधवार को उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से आयोजित दिव्यांग सहायता कार्यक्रम में बोल रहे थे. कार्यक्रम में बरगुट्टू-हरदाग पंचायत के मंगदाली कुजुर को बैटरी ऑपरेटेड ट्राइसाइकिल और रेशमी कुमारी को व्हील चेयर दी गयी. श्री कच्छप ने कहा कि उषा मार्टिन के माध्यम से इर्द-गिर्द के गांवों के लोगों को रोजगार के साथ ग्रामीण विकास का वैकल्पिक उपाय मिल रहा है. लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए ताकि समाज का संपूर्ण विकास हो सके.
गांवों के विकास के लिए एकीकृत कार्यक्रम
सीएसआर हेड डाॅ मयंक मुरारी ने कहा कि उषा मार्टिन के माध्यम से गांवों के विकास के लिए एकीकृत कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें स्वास्थय, शिक्षा और क्षमता निर्माण के साथ रोजगारोन्मुख कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसके अलावा कृषि को वैकल्पिक आय का माध्यम बनाने के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं. ग्रामीणों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है. फाउंडेशन के वरुण कुमार ने बताया कि गांवों के 15 दिव्यांगों को सरकारी योजना से जोड़ने के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और यूडीआइडी कार्ड बनवाया गया है. कंपनी द्वारा विभिन्न गांवों के 15 दिव्यांगों को बैटरी ऑपरेटेड ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर और इयर मशीन दी गयी है. इस अवसर पर भुवनेश्वर महतो, पंचू तिर्की, दिनेश प्रमाणिक, बबलू लकड़ा आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




