ePaper

मजदूर नहीं मालिक बनें, आधुनिक तकनीक से खेती करें : कृषि मंत्रीफोटो

Updated at : 08 Mar 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूर नहीं मालिक बनें, आधुनिक तकनीक से खेती करें : कृषि मंत्रीफोटो

नामकुम स्थित आइसीएआर के राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (निसा) में आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

राज्य के किसान मजदूर नहीं, मालिक बनें. आधुनिक तकनीक के साथ खेती कर आर्थिक विकास करें. राज्य सरकार उत्पादन से लेकर बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है. उक्त बातें राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नामकुम स्थित आइसीएआर के राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (निसा) में आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि अधिकतर गांवों में पलायन बड़ी समस्या है. अगर अपने खेतों को छोड़ देंगे तो अतिक्रमण हो जायेगा. जीवन जमीन पर निर्भर है. कहा समेकित खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार योजनाएं चला रही है. महिला किसानों को महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि संघर्ष सभी करते हैं, परंतु महिलाएं घर, परिवार के साथ समाज व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगी हैं. सचिव अबूबक्कर सिद्दीकी ने कहा कि संपूर्ण विकास के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास जरूरी है. कृषि के साथ हर क्षेत्र में सफल होने के लिए वैज्ञानिक विधि से जुड़ने की जरूरत है. संस्थान के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के क्रियाकलापों की जानकारी दी. कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किसानों व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया. मेला परिसर में विभिन्न संस्थानों के 40 स्टॉल लगाये गये थे. मौके पर डॉ ज्योतिर्मय घोष, डॉ देवबंध्य महापात्र सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मी व विभिन्न जिलों के सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH VERMA

लेखक के बारे में

By RAJESH VERMA

RAJESH VERMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola