ePaper

नियोजन नीति पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा, मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा

Updated at : 13 Mar 2023 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजन नीति पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा, मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा

झारखंड विधानसभा में नियोजन नीति पर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Uproar|Niyojan Niti|झारखंड विधानसभा में नियोजन नीति पर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विधायकों ने सदन के बाहर भी पोस्टर के साथ हंगामा किया. भाजपा नेताओं ने हाथ में तख्तियां ले रखी थी, जिस पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे.

मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा विधायकों की नारेबाजी

इन तख्तियों के जरिये भाजपा के विधायकों ने सरकार से विधिसम्मत नियोजन नीति लागू करने की मांग की. विपक्षी दल के विधायकों ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा- युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले मुख्यमंत्री इस्तीफा दो.

Also Read: पूरे दिन ट्रेंड पर रहा #60_40_नाय_चलतो डिजिटल कैंपेन, छात्र नेता ने बतायी नये नियोजन नीति की खामियां

तख्तियों के साथ भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

इतना ही नहीं, विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन के दौरान जो तख्तियां ले रखीं थीं, उन पर लिखा था- झारखंड के बेरोजगारों के साथ क्रूर मजाक करना बंद करो, विधिसम्मत नियोजन नीति लागू करो. इन्होंने ‘नौजवानों को ठगने वाले मुख्यमंत्री होश में आओ’ के नारे भी लगाये.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामा

बता दें कि सुबह 11:10 बजे झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा के विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कार्यवाही शुरू की, लेकिन हंगामे के बीच सिर्फ दो ही प्रश्न पूछे जा सके. इसके बाद 11:30 बजे सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.

Also Read: स्थानीय एवं नियोजन नीति, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरेगी भाजपा, बोले बाबूलाल मरांडी
19 मिनट बाद ही सदन स्थगित

स्थगन के करीब एक घंटे बाद 12:30 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन, विपक्षी दल का हंगामा जारी रहा. महज 19 मिनट के बाद कार्यवाही को भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर देना पड़ा. इसी दौरान प्रश्नकाल चला और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी आये.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola