ePaper

अनगड़ा में सर्विस रोड पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

Updated at : 10 Feb 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Crime News

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: अनगड़ा में रिंग रोड पर बने सर्विस लेन में एक अधेड़ का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

जितेंद्र कुमार
Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसल स्थित रिंग रोड के सर्विस रोड पर मंगलवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है. मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है और खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सर्विस रोड पर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा, जिसकी सूचना तुरंत अनगड़ा पुलिस को दी गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी.

पुलिस भी उलझन में

घटनास्थल की स्थिति ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है. अमूमन रिंग रोड पर शव मिलने पर सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जाती है, लेकिन पुलिस को मौके से न तो कोई दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिला और न ही सर्विस रोड पर किसी बड़े हादसे के निशान दिखे. ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई? क्या यह ‘हिट एंड रन’ का मामला है या फिर किसी ने हत्या कर शव को अंधेरे में सर्विस रोड पर फेंक दिया है?

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस मामले की पुष्टि करते हुए अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. हम आसपास के क्षेत्रों में संपर्क कर रहे हैं ताकि शिनाख्त हो सके. मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, क्योंकि मौके पर कोई वाहन नहीं मिला है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.’

पहचान के प्रयास तेज

पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के थानों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में भेज दी है ताकि उसकी पहचान हो सके. पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ पाएगी. फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर हर पहलू पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें…

नगड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला और 3 माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत

कागजों पर ओडीएफ, हकीकत में खुले में शौच; चक्रधरपुर में समस्याओं का अंबार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola