Ranchi News : धुमकुड़िया में स्वास्थ्य शिविर 21 सितंबर को

पंजाबी हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में 21 सितंबर (रविवार को) करमटोली स्थित धुमकुड़िया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा.
रांची. पंजाबी हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में 21 सितंबर (रविवार को) करमटोली स्थित धुमकुड़िया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा. यह शिविर जनजातीय आबादी और निम्न आय वर्ग वालों के लिए होगा. इसमें शिशु,महिला और सामान्य चिकित्सीय जांच की जायेगी. मरीजों को दवा, भोजन और मिठाई दी जायेगी. सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगा. शिविर के आयोजकों अरुण चावला, शांति खलखो, लायंस सिटी की चंदा कुमारी, बिंदू सिंह, उमा देवी, रंजीता सिंह, दीपा वात्स्यान, रीना पॉल, सुनीता देवी और सुषमा त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों और दवा शैल्बी डिवाइन अस्पताल के सौजन्य से और भोजन, मिठाई और दवा लायंस सिटी की ओर से दिया जायेगा. इसमें निर्मला तिर्की, शकुंतला उरांव, संगीता टोप्पो, पूनम देवी, रुबी भगत, रोहित खलखो, राज मुंडा, दिलीप तिर्की, कैलाश मुंडा, ऋषिता मिंज, कौशल्या मुंडा, खुशबू बेक, अलका बेक और सुनैना उरांव शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




